गर्मियों में पुदीना के प्रमुख फायदे:-
पेट को ठंडक (Cooling Effect):-
पुदीने में मौजूद ‘मेन्थॉल’ शरीर को अंदर से तुरंत ठंडक प्रदान करता है।
पाचन में सहायक:-
यह पेट की मांसपेशियों को आराम देता है और पाचन एंजाइमों को सक्रिय कर अपच, गैस व एसिडिटी को दूर करता है।
लू और डिहाइड्रेशन से बचाव: –
पुदीने का शरबत पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और यह तेज धूप व लू के असर से बचाता है।
मुँह की दुर्गंध और त्वचा: –
यह एक नेचुरल माउथ फ्रेशनर है। एंटी-बैक्टीरियल गुणों के कारण यह मुंहासों और त्वचा की गर्मी को कम करता है।
सिरदर्द से राहत: –
इसकी तासीर ठंडी होने के कारण यह गर्मी की वजह से होने वाले सिरदर्द में राहत देता है।

इस्तेमाल के तरीके:-
पुदीना पानी/शरबत: –
नींबू, काले नमक और पुदीने की पत्तियों को पानी में मिलाकर पीएं।
चटनी: –
पुदीने और धनिये की चटनी हर खाने के साथ शामिल करें।
रायता: –
दही में भुना जीरा और पुदीने की पत्तियां मिलाकर खाएं।


Leave a Reply