
त्वचा के प्रकार अनुसार मुल्तानी मिट्टी फेस पैक:-
ऑयली स्किन के लिए (Pimples/Oil Control):
2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी + 2 चम्मच गुलाब जल + आधा चम्मच नींबू का रस।
ड्राई/नॉर्मल स्किन के लिए (Moisturizing):
2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी + 1 चम्मच दही/दूध + 1 चम्मच शहद।
पिग्मेंटेशन/दाग-धब्बों के लिए:
1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी + नीम पाउडर + गुलाब जल।
एजिंग/टाइट स्किन के लिए:
मुल्तानी मिट्टी + मैदा + दही + नारियल तेल की कुछ बूंदें।

उपयोग करने का तरीका:
सामग्री को मिलाकर चिकना पेस्ट बना लें।चेहरे और गर्दन पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं।गुनगुने या सादे पानी से धो लें।अंत में मॉइस्चराइज़र जरूर लगाएं

सावधानियां:
1.मुल्तानी मिट्टी त्वचा को ड्राई कर सकती है, इसलिए ड्राई स्किन वाले इसे दही के साथ इस्तेमाल करें।
2.हफ्ते में 1-2 बार से ज्यादा इस्तेमाल न करें।
3.चेहरे को रगड़कर न धोएं, हल्के हाथों से मसाज करें।


Leave a Reply